रजनी कांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गुरुकुल महाविद्यालय के बीटीसी प्रशिक्षण केंद्र पर बीटीसी प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय कैंप बनाने का स्काउट गाइड शिविर आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षुओं को स्काउट गाइड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
आपको बता दें कि, इस मौके पर स्काउट गाइड के जिला कमिश्नर लक्ष्मीकांत शुक्ला और कोषाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने प्रशिक्षुओं को नवीन जीवन मूल्यों के बारे में विस्तार से ज्ञान दिया। श्री शुक्ल ने अपील की है कि, अनुशासित रहकर जीवन के बड़े-बड़े लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यालय के बीटीसी प्रशिक्षु छात्रों ज्ञान प्रकाश, ज्योति चौधरी, नाजिया बानो आदि से शिविर में प्राप्त जानकारियों के बारे में सवाल भी पूछे।
वहीं विद्यालय की उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने सभी को धन्यवाद देते हुए सफल शिविर आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर अमित पांडेय, बीके मिश्रा, बेबी सिंह, निधि आदि भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ