रजनी कांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड पर नइया नाला के पुल के पास गहरी खांई मे एक बैंक कर्मी बेहोशी की हालत में मिला, सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोश पड़े बैंक कर्मी को निकालकर सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर डाक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक कुबना नइया पर पुल के पास से गुजर लोगो ने देखा कि, एक व्यक्ति खाई में पड़ा है बगल में एक बाइक भी पड़ी है। तभी लोगों ने डायल हंड्रेड पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को निकालकर सीएचसी पहुंचाया। बेहोशी में होने के कारणं उसका पता नहीं चल रहा था कि, वह कौन है।
पुलिसकर्मियों ने उसकी जेब से एक आधार कार्ड बरामद किया। जिसके आधार पर पता चला कि, वह सिद्धार्थ चंद्र पुत्र दिनेश चंद्र निवासी जानकीपुरम लखनऊ का रहने वाला है (उसके आधार कार्ड पर यही पता लिखा हुआ है)।
यह भी पता चला कि, वह यूको बैंक समसपुर हलोर की शाखा में कैशियर के पद पर तैनात है। जिसका डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
वहीं मामले में पुलिस ने मौके से मिली बाइक अपने कब्जे में ले ली है।

0 टिप्पणियाँ