रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जनपद के प्रथम नागरिक एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की पुत्री मालविका का विवाह रायबरेली जनपद की पावन धरा नेवाज गंज स्थित वात्सल्यधाम एवं पंचवटी में धूमधाम से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हो रहा है। जनपद के इस ऐतिहासिक विवाह समारोह में केंद्र व प्रदेश सरकार के लगभग तीन दर्जन मंत्री पहुंच चुके हैं और वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करेंगे तथा मालविका संग सूर्य प्रताप सिंह की शादी के साक्षी बनेगें।आपको बता दें कि, पिछले 1 महीने से एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की पुत्री मालविका के विवाह की तैयारियां चल रही थी। तैयारियों के बीच यह पल ऐसे गुजर गए किसी को मालूम ही नहीं चला और आज वह शुभ घड़ी आ गई जब वात्सल्य धाम पंचवटी सहित समूचे नेवाज गंज मे शहनाईयां गूंज रही है।

0 टिप्पणियाँ