दुखों का टूटा पहाड़ , एक ही दिन में निकली दो अर्थियां।। Raebareli news ।।

सर्वेश मिश्रा
बछरांवा/रायबरेली: युवाओं के बीच बढ़ रहा मानसिक तनाव उनकी जान ले रहा है। ऐसा ही कुछ रायबरेली जनपद के बछंरावा कस्बे में ओमनगर मोहल्ले के रहने वाले 35 वर्षीय युवक पंकज सिंह पुत्र प्रताप सिंह के साथ हुआ। मोहल्लेवासियों के मुताबिक वह नशे का आदी हो गया था। जिससे वह तनाव में रहने लगा। नशे की आदत के चलते व्यवस्थाओं से तंग आकर मानसिक दबाव में रहता था। इस आदत से निजात दिलाने के लिए परिजन उसे समझाते बुझाते रहते थे। जिससे परिजनों की उनके साथ कहासुनी भी होती रहती थी।
     आपको बता दें कि, इससे यह साफ जाहिर है कि, युवक काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था, जिस वजह से उसने रविवार देर रात दस बजे इस तरह का कदम उठाया और जान दे दी।
      वही तड़के सुबह लगभग पाँच बजे उसकी नानी राजेश्वरी की मौत हो गई। वह बीते 6 माह से इलाज के लिए पंकज के घर पर ही रह रही थी। दोनों हादसों के बाद पत्नी मंजू सिंह पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा । बेटी अंजलि 14 वर्ष, बेटा कार्तिकेय 8 वर्ष का है इस परिवार में एक तरफ जहां दुखों के बादल छा गए तो वहीं दूसरी तरफ पूरे घर में खामोशी ने घर कर लिया है। परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ