ओ0पी0 यादव
रायबरेली: यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने कहा कि, दबंगों के दबाव में पुलिस नतमस्तक है। दबंगों के दबाव में कोतवाली पुलिस ने निर्दोषों को लहूलुहान कर दिया। साथ ही फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि, शहर कोतवाली क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी नगर निवासिनी बिन्दु मौर्य के मकान को जबरदस्ती कब्जा करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के एक दबंग ने किरायेदार बनकर मकान में प्रवेश किया और फिर घर मालिक को बाहर करने की गोटें बिछाने लगा। दबंग के इस दुस्साहस पूर्ण कार्य में जिले की बहादुर पुलिस ने भी दबंग का भरपूर सहयोग किया।
दबंग की ओर से फर्जी मुकदमा माकान मालिक व उसके परिजनों पर पंजीकृत किया गया है। हद तो तब हो गयी कि, पुलिस दबंगों को घर से बेदखल करने के बजाय मकान मालिक पर ही कहर ढा रही है।
बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज करके बिन्दू व उसके पति को लहूलुहान कर दिया। हाथ जोड़कर बिन्दू की एक दस वर्षीय पुत्री यह कहती ही रह गई कि, पुलिस अंकल हमें बचा लो मै आप के पैर पड़ती हूँ और वह गिड़गिड़ाती ही रह गई, लेकिन संवेदनहीन पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ा और पड़ता भी कैसे पुलिस तो अपना जमीर दबंगों के हाथ बेंच चुकी है।
श्री पासी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री को फैक्स भेजकर दबंगों के दबाव में कोतवाली पुलिस द्वारा निर्दोषों पर किए गए बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किये जाने की घटना की जाँच कराके दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने की माँग की है।

0 टिप्पणियाँ