रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के पूरे रानी मजरे अतरेहता गांव में महराजगंज कोतवाली पुलिस ने एक नोट छापने की मशीन बरामद कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
आपको बता दें कि, सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक सक्रिय गिरोह द्वारा आस पड़ोस के क्षेत्र मे लगभग 70 हजार रूपया, पचास के नकली नोट के रुप में खपाए गए है।
मुखबिर खास की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम पूरे रानी मजरे अतरेहता स्थित एक मकान में हुई छापेमारी में कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज द्वारा नोट छापने का प्रिंटर, कैंची, कागज, एक ही सीरीज की नगदी बरामद किया।
इस दौरान नकली नोट छापने वाला मास्टर माइंड भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। महराजगंज क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना प्रकाश में आने से लोग हतप्रभ है।
तो वहीं कोतवाली पुलिस की सक्रियता की भी लोगो द्वारा दाद दी जा रही। मामले में कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि, नकली नोट छापने का प्रिंटर मशीन बरामद हुई है, मामले की सघन जांच पड़ताल कर छापेमारी की जा रही है, दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ