कैदी ने किया भागने का प्रयास,पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: पेशी पर कचहरी लाया गया एक विचाराधीन कैदी ने शनिवार को भागने का प्रयास किया। हालांकि गनीमत रही कि, पुलिसकर्मियों द्वारा उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। अब कैदी के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
     आपको बता दें कि, करीब 1 साल पहले से शहर के सारस होटल के पास के रहनेवाले मनीष यादव पुत्र रामनरेश जिला कारागार में निरुद्ध है। उस पर शराब के कारोबार के संचालन का अभियोग पंजीकृत है। शनिवार को कैदी मनीष को पेशी के सिलसिले में दीवानी कचहरी लाया गया था। दोपहर को जैसे ही लॉकअप वाहन से उसे उतारा गया, उसने सिपाहियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया।
      कैदी के भागने पर हड़कंप मच गया लेकिन कुछ ही दूर पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। हेड कांस्टेबल रामनरेश की तहरीर पर मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ