सर्वेश मिश्रा
बछरावां/रायबरेली: नवागत जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने आज जनपद आगमन के दौरान रायबरेली जनपद के सिंह द्वार के रूप में स्थित चुरूवा हनुमान मंदिर पर मत्था टेक कर पूजन अर्चन किया।
सनद हो कि, आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी की वाइस चेयरमैन रही आईएएस अफसर शुभ्रा सक्सेना को शासन द्वारा रायबरेली जनपद का जिलाधिकारी बनाया गया है।आज वह चार्ज ग्रहण करने लखनऊ से रायबरेली जाते समय रायबरेली जनपद के सिंहद्वार चुरूवा हनुमान मंदिर पर उप जिला अधिकारी विनय सिंह व क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह तथा कोतवाल पंकज तिवारी ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने हनुमान मंदिर में मत्था टेक पूजन अर्चन किया और रायबरेली की तरफ रवाना हुई।

0 टिप्पणियाँ