जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियों पर हुई चर्चा।। Kannauj news ।।

आलम कुरेशी
कन्नौज: शनिवार दोपहर 2 बजे हम्मालीपुरा स्थित मदरसा  अलजामेअतुल अहमदिया में रबीउल अव्वल शरीफ के जुलूस को लेकर काजिए जिला मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी की अध्यक्षता में बैठक की गयी। जिसमें कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। 
     जुलूसे मोहम्मदी के बारे में जानकारी देते हुए मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी ने बताया कि, रबीउल अव्वल के माह में पूरी दुनिया को अमन व शान्ती का पैगाम देने वाले पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ। उन्होंने बताया कि, मोहम्मद साहब ने अपने अच्छे किरदार और बेहतर अखलाक से सिर्फ मुसलमानों को नहीं बल्कि दुनिया की हर कौम ने पैगम्बरे इस्लाम से और उनके उच्च विचारों से फायदे हासिल किये। जुलूस हजरत मोहम्मद साहब का विलादत (जन्म दिवश)  की खुशी में पूरी दुनिया में मनाया जाता है। जुलूसे मोहम्मदी दस नवम्बर को अपनी पुरानी रिवायतों के साथ निकाला जाएगा।
     मौलाना जियाउलकमर मुजद्दिदी ने बताया कि, पैगम्बरे इस्लाम की आमद की खुशी में सभी मुसलमान अपने अपने घरों को सजायें और मीलाद मनायें, खास तौर पर इस दिन गरीबों की मदद करें यतीमों को सहारा दें और भूखों को खाना खिलायें।
       नफीस हाशमी ने शहर व गाँवों से बैठक में आये तमाम लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि, जुलूस मोहम्मदी में अमन व शान्ती को कायम रखें और जुलूसे मोहम्मदी के माध्यम से समाज को मोहब्बत का पैगाम दें। जुलूस के दरमियान अन्जान व्यक्ति को देखते ही जुलूस की कमेटी व प्रशासन को तुरंत सूचना दें।
      वहीं बैठक में मौजूद हाजी मोहम्मद हसीम ने बताया कि, जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं प्रशासन द्वारा अनुमति लेने हेतु कार्यवाही पूरी हो चुकी है।
    इस मौके पर मौलाना नूरुद्दीन आफाकी, भोले कुरैशी, अरशद खान, वसीउद्दीन खान, नय्यर खान, ग्राम सय्यदपुर सकरी, अहमदपुर रौनी, बख्श पुर्वा, जसौली, जलालपुर,नाहर घाटी, सारोतोप, शहर व गाँवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ