तहसीलदार विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में संपन्न हुआ थाना दिवस।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक थानों में आयोजित समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों का त्वरित निस्तारण करने का काम किया जा रहा है जिसके चलते संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की मात्रा में गिरावट आई है। उक्त उद्गार आज महराजगंज कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार विनोद कुमार सिंह व्यक्त कर रहे थे।
     आपको बता दें कि, प्रदेश सरकार की मंशा को मूर्त रूप देने के लिए क्षेत्र के फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से संपूर्ण थानों में आयोजित किए जाने वाले समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से राजस्व, पुलिस विभाग की टीमें गठित कर मामले के निस्तारण करने की बात कही गई है। जिसके चलते समाधान दिवस में आए हुए फरियादी की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो रहा है।
      वहीं मौजूद ब्लाक प्रमुख शतेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि, संपूर्ण समाधान दिवस के तहत क्षेत्र के वादकारियों को त्वरित न्याय मिल रहा है और प्रदेश की भाजपा सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति हो रही है।
     इस मौके पर सरदार फत्ते सिंह, एसआई विभाकर शुक्ला, एसआई सुरेंद्र गुप्ता, एसआई शुभम यादव, एसआई श्याम चंद्र, एसआई अशोक कुमार, एसआई राजेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, हरिकिशोर सिंह सहित राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ