महराजगंज तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 बछरांवा/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत असनी चौराहे के पास तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु किशोर त्रिपाठी को अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर अवस्था में घायल हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन उन्हें बछंरावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
      आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक पूरे जिगरी तिवारी गांव निवासी 67 वर्षीय महराजगंज तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु किशोर त्रिपाठी 30 नवंबर की सुबह घर से साइकिल द्वारा असनी गांव स्थित अपना खेत देखने गए थे वहां से वापस घर लौटते समय जैसे ही अपने गांव के नजदीक पहुंचे वैसे ही महराजगंज बछंरावा मार्ग पर अचानक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर अवस्था में घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों द्वारा आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
    वहीं परिजनों द्वारा उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जहां से उनकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
     वरिष्ठ अधिवक्ता व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु किशोर त्रिपाठी की मौत की खबर जैसे ही महराजगंज तहसील के अधिवक्ताओं को हुई वैसे ही तहसील प्रांगण में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ