किसानों की मौत का वारंट बनकर फसलों को कर रहे बर्बाद आवारा पशु-विकास त्रिपाठी।। Raebareli news ।।

माहताब खान
रायबरेली: प्रमुख समाजसेवी विकास त्रिपाठी एडवोकेट ने आज डलमऊ ब्लाक के सांडबरा, रंजीतपुर लोनारी, तेरूखा, भीरा, केसरूआ, कुण्डवल, ऐहार, पिलखा, हसनापुर आदि गाँवों का व्यापक दौरा कर लोगों की समस्यायें जानी।  एक समस्या सभी गाँवों में कामन बतायी गयी वह यह कि, अवारा पशुओं द्वारा फसल का नुकसान।
     आपको बता दें कि,  किसानों ने बताया कि, आवारा पशु उनकी मौत बनकर आये हैं। जिसपर श्री त्रिपाठी ने कहा कि, आवारा पशुओं से निजात दिलाने की व्यवस्था सरकार सिर्फ कागजों पर कर रही है।  धरातल पर कोई योजना दिखायी नहीं पड़ रही है।  आवारा पशु किसानों की मौत का वारंट वन गये हैं।
     विकास त्रिपाठी को जनसम्पर्क के दौरान किसानों ने बताया कि, विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बुरा हाल है।  बिजली तो समय से आती नहीं, लेकिन बिल आ जाते हैं।  विद्युत आपूर्ति का समय सुनिश्चित नहीं है।  अघोषित कटौती से किसान बेहाल है।  विद्युत विभाग का रवैया ठीक न हुआ तो किसान आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
       विकास त्रिपाठी के साथ नाजू पठान, मोनू दुबे, मनोज वर्मा, सुन्दरम शुक्ला, पवन वर्मा, विवेक दुबे, शैलू सिंह, आशुतोष सिंह, रंजीत यादव, ज्ञानशंकर तिवारी, रमेश शुक्ला, छोटू सिंह, प्रदीप वर्मा, जयकरन, पप्पू सिंह, एस.पी. सिंह, दीपू तिवारी, सुधीर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ