नशीले पदार्थों के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

सर्वेश मिश्रा
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां पुलिस द्वारा दो शातिर स्मैक एवं गांजा विक्रेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। नव आगंतुक थानाध्यक्ष पंकज तिवारी द्वारा  गश्त के दौरान  दो संदिग्ध व्यक्तियों से  पूछताछ के बाद  तलाशी के दौरान  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । 
      आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार बबलू रावत पुत्र हरिश्चंद्र रावत निवासी दखिना थाना निगोहा जनपद लखनऊ से 7 ग्राम 50 मिलीग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया तथा दूसरा अभियुक्त भुईयादीन पुत्र स्वर्गीय छत्रपाल निवासी ग्राम रामपाल खेड़ा मजेरे इसिया  थाना बछरावां रायबरेली के पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर मुकदमा अपराध संख्या एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
     थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, नसे का कारोबार करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ