सर्वेश अवस्थी
बछरावां रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठकुराइन खेड़ा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से चबूतरा गिर जाने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष के ही 3 महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया।
सनद हो कि, बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठकुराइन खेड़ा गांव में कमलेश देवी पत्नी स्वर्गीय शंभू उम्र 60 वर्ष का चबूतरा पड़ोसी पुत्ती लाल के ट्रैक्टर से गिर गया जब इसकी शिकायत कमलेश देवी ने पुत्ती लाल के पुत्रों जितेंद्र व शैलेंद्र से की तो उन दोनों ने मिलकर कमलेश के ऊपर कुल्हाड़ी व लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिन्हें बचाने में कमलेश की बहू भोली, नाती जयदीप, कल्पेश, नातिन सोनल को भी लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बछरावां में भर्ती कराया है। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि, मौके पर पुलिस को भेजकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर मामले में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ