हैदराबाद में होना तय हुआ AISA का 9वां राष्ट्रीय संमेलन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: आइसा AISA का 9वा राष्ट्रीय सम्मेलन हैदराबाद में होना तय हुआ है। जिसके लिए फिरोज गांधी कॉलेज में आज आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व एक अभियान चलाया गया। जिसमे फिरोज गांधी कॉलेज के आइसा के अध्यक्ष निखिल मौर्या  के द्वारा राष्ट्रीय सम्मेलन का पर्चा बांटा गया और "संगठित हो प्रतिरोध करो "के नारे पर साथियों से बात की गई।
       आपको बता दें कि, बातचीत के दौरान निखिल मौर्या ने कहा कि, दोस्तों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का 9वा राष्ट्रीय सम्मेलन 9- 10 नवंबर को हैदराबाद में होने जा रहा है हम आपसे इसके लिए समर्थन और सहयोग की अपील करते हैं। शिक्षा समाज और देश को लेकर आइसा एक का एक विजन है और यह उसके लिए संघर्ष करता है। समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बराबरी ,न्याय और भाईचारे पर गाड़ी समाज और देश आइसा ने छात्र राजनीति और छात्र आंदोलनों की जमीन को विस्तार देते हुए उसे जनता की आवाज में आकांक्षा और संघर्षों से जुड़ा है।
     वहीं जिला संयोजक अहमद सिद्दीकी ने कहा कि, आज आइसा देश के विभिन्न राज्यों में छात्र आंदोलन का सबसे संघर्षशील और लोकप्रिय स्वर है। 
      इस अभियान में समीर खान, अरशद सिद्दीकी, राहुल वर्मा, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आमिर सिद्दीकी, अंशिका और प्रगति त्रिपाठी आदि सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ