पुलिस ने की अयोध्या मामले पर भाईचारा बनाए रखने की अपील।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
डलमऊ/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक दीनशाह गौरा थाना गदागंज में एसडीएम डलमऊ व थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव गदागंज ने धमधामा गांव में दो पक्षों से अलग-अलग बैठक कर भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
      वहीं स्थानीय लोगों को अयोध्या विवादित ढांचे पर न्यायालय का जो भी फैसला आए आप दोनों पक्ष स्वीकार करें और दोनों पक्षों से भाईचारा बनाए रखने और विवाद का कोई मौका न देने का आग्रह किया।
       अधिकारियों ने रास्ते का निरीक्षण किया और रास्ते में जो भी बाधाएं हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया। थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बहुत ही सूझबूझ वाला काम किया और दोनों पक्षों को एक करने का प्रयास किया। वहीं सभी ग्राम वासियों ने थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार के सराहनीय काम की प्रशंसा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ