गोयल गोस्वामी को आम आदमी पार्टी रायबरेली से छात्र युवा संघर्ष समिति का बनाया गया जिला अध्यक्ष।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी
खीरों/रायबरेली: आम आदमी पार्टी रायबरेली ने संगठन विस्तार करते हुए गोपाल गोस्वामी को  छात्र युवा संघर्ष समिति का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। गोपाल गोस्वामी आम आदमी पार्टी के सक्रिय सदस्य है वह पहले खीरों ब्लॉक से आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं।
      आपको बता दें कि,उनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली वैसे ही उनके दूरभाष नंबर पर व उनके पैतृक निवास  सेमरी चौराहे  पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई। उनके समर्थकों व शुभचिंतकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
     वहीं बधाई देने वालों में से प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह उर्फ इंदर भैया, नीरज चौधरी, दीपक गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, अमरेंद्र सिंह, मनोज त्रिदेवा, प्रीतम बहेलिया, रामू दादा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि यदुवेंद्र प्रताप सिंह, पुट्टू सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह, ओम प्रकाश, बृजेश यादव, गौरव  सहित हजारों की तादाद में  लोगों ने खुशी जाहिर की।
     विदित हो कि, आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई  सीवाईएसएस के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर प्रताप सिंह को सीवाईएसएस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने से यह पद खाली था जिससे गोपाल गोस्वामी की पार्टी के प्रति निष्ठा और  ईमानदार कार्यशैली को देखते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष बंसराज दुबे ने गोपाल गोस्वामी को सीवाईएसएस रायबरेली का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि, उन्हें आशा है कि, गोपाल गोस्वामी अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखेंगे और पार्टी के संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में आगे आएंगे और छात्रों को उनके हित में न्याय दिलाने का काम करेंगे। वहीं मीडिया से बात करते हुए सीवाईएसएस के जिला अध्यक्ष गोपाल गोस्वामी ने अपने समर्थकों और प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि, पार्टी ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पूरी निष्ठा से पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करेंगे। छात्रों के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ वे आवाज उठाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ