अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषणों के साथ पार किया 60 हजार नगद।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुलेडी गांव में अज्ञात चोरों द्वारा एक लाख के जेवरात व 60 हजार की नगदी पार कर दिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जांच कराए जाने की मांग की है। मामले में थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, तहरीर प्राप्त हुई है। चौकी प्रभारी को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए गए।
      जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा उपर्युक्त गांव निवासी शब्बीर अहमद पुत्र मुशीर अहमद के घर में रखी लगभग 1 लाख लागत के जेवरात एवं 60 हजार रुपए नगद पार कर दिया है। प्रातः जब घर के परिजनों ने देखा तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था जिसकी सूचना आनन-फानन पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने में दी गई है।
      पीड़ित शबीर अहमद ने बताया कि, 7 दिसंबर को घर में बहन की शादी थी। जिसके लिए नगद रुपए व जेवरात इकट्ठा किए गए थे। अज्ञात चोरों द्वारा घर में जेवरात व नगदी पार कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ