रायबरेली: ऊंचाहार विकास खंड कार्यालय से वीडियो ऋचा सिंह का स्थानांतरण हो गया है उनके स्थान पर विजेंद्र सिंह को ऊंचाहार का BDO बनाया गया है। ऋचा सिंह के ट्रांसफर को लेकर रायबरेली के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
आपको बता दें कि, रायबरेली में ऊंचाहार के BDO के ट्रांसफर की चर्चा राजनीतिक गलियारों में उफान पर है। वह इसलिए कि, अभी कुछ दिन पहले एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने ऊंचाहार के ब्लॉक सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए डंके की चोट पर कहा था कि, अगर ऊंचाहार के BDO का ट्रांसफर हुआ तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा था कि, BDO के तबादले की बात तो बात दूर की है, अगर यहां के एक सफाईकर्मी का भी ट्रांसफर हुआ तो, वह किसी को अपना मुंह नहीं दिखाएंगे।
ऊंचाहार के BDO के ट्रांसफर की खबर मिलते ही दिनेश प्रताप सिंह के विरोधी सक्रिय हो गए हैं और उनका पूर्व में दिया गया वीडियो बयान वायरल कर उन पर तंज कस रहे हैं। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

0 टिप्पणियाँ