रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों के यहां शनिवार की देर रात्रि पुलिस की नकली जीरा पर छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से तकरीबन दो सौ कुंतल नकली जीरा पुलिस ने बरामद किया। पुलिस द्वारा आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि, रविवार को खाद्य विभाग के भी विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और खानापूर्ति कर चलते बने। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस मामले से जुड़े संबंधित व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
इस नकली जीरे के अवैध कारोबार में कस्बे के एक सफेदपोश नेता के साथ साथ केसरवानी परिवार से जुड़े एक अन्य कारोबारी का भी नाम भी सामने आ रहा है। कोतवाल लालचंद सरोज द्वारा पुलिस बल के साथ शनिवार की देर रात तक कस्बे समेत क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों के यहां छापेमारी कर तकरीबन 200 कुंतल नकली जीरा बरामद कर लिया गया था। पुलिस की छापेमारी के बाद से अवैध नकली जीरा के कारोबार से जुड़े व्यापारी भी चौकन्ने हो गए हैं। रविवार को खाद्य विभाग के अधिकारी कोतवाली पहुंचे इतनी भारी तादाद में नकली जीरे की भरी बोरियां देखकर सन्न रह गए। हालांकि कुछ देर रुकने के बाद पुलिस को दिशा निर्देश देकर विभागीय अधिकारी लौट गए।
पुलिस की छापेमारी के दौरान बरामद तकरीबन दो सौ कुंतल नकली जीरे की बोरियां कोतवाली परिसर में पड़ी रही। नकली कारोबार से जुड़े सात व्यापारियों के खिलाफ पुलिस संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। नकली कारोबार के गिरफ्त में कस्बे का एक सफेदपोश परिवार के साथ साथ एक केसरवानी परिवार के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया है कि, अभी और नकली जीरे से जुड़े व्यापारियों पर उनकी कार्रवाई जारी है।
उन्होंने बताया सात के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। उधर क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह ने कहा है कि, मिलावटी कारोबारी चाहे जितना रसूखदार क्यों ना हो ,उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कर उसे भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा।
अब प्रश्न यह उठता है कि, आखिर 200 कुंटल नकली जीरे की बरामदगी खाद्य विभाग के अधिकारियों पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। विभागीय अधिकारी के नाक के नीचे ही यह व्यापारी अवैध नकली जीरे के कारोबार में लिप्त होकर आमजन के जीवन से खिलवाड़ कर रहे थे। जब पुलिस ने 200 कुंतल जीरा बरामद किया तो, खाद्य विभाग के अधिकारी भी कोतवाली में भारी तादाद में नकली जीरे की बोरियों को देख कुछ समय के लिए सन्न रह गए।

0 टिप्पणियाँ