पराली जलाने के मामले में कार्यवाही जारी रखते हुए पंद्रह हजार का ठोका जुर्माना।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र में खेतों में खड़ी धान की पराली फूकने के मामले में रिपोर्ट मिलने पर कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में तहसील प्रशासन ने बरियारपुर गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर पराली जलाने की रिपोर्ट मिलने पर  कार्यवाही करते हुए ₹15000 जुर्माना ठोका है।
     आपको बता दें कि, हल्का लेखपाल विकास कुशवाहा द्वारा उप जिलाधिकारी को दी गई रिपोर्ट में बताया था कि, उनके गांव में पूर्व प्रधान रामचंद्र यादव व उनके भाइयों रामप्यारे व रामनरायन तथा राजेश पुत्र रामनरेश ने धान की कटाई के बाद खेतों में पड़ी पराली को प्रशासन की मनाही के बाद फूंक दिया एसडीएम विनय कुमार सिंह के निर्देश पर जांच में मामला सत्य पाया जाने पर एसडीएम ने चारों लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ₹15000 अर्थदंड वसूलने का फरमान जारी किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ