रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज:रायबरेली: किसानों का धान उचित दर पर खरीदने के लिए रायबरेली जिले भर में 50 से अधिक क्रय केंद्र चुने गए हैं, जिसमें से महराजगंज तहसील क्षेत्र के कस्बा महराजगंज स्थित मंडी के क्रयकेंद्र प्रभारी किसानों के धान खरीद को लेकर बेहतर काम कर रहे हैं यहां आने वाला हर किसान केंद्र प्रभारी के व्यवहार से खुश और संतुष्ट है।
आपको बता दें कि, एक बातचीत के दौरान यहां के केंद्र प्रभारी चंद्रकेश यादव ने बताया कि, सरकार द्वारा महराजगंज मंडी के धान क्रय केंद्र के लिये 50 हजार कुंतल का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें 7 नवंबर 2019 से 27 नवंबर 2019 तक लगभग छे हजार कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है।
केंद्र प्रभारी चंद्रकेश यादव (एसएमआई) ने क्षेत्र के किसानों से एसके इंडिया न्यूज़ चैनल के माध्यम से यह अपील की है कि, महराजगंज के रायबरेली रोड पर स्थित मंडी के धान क्रय केंद्र पर अपने धान की बिक्री हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान पहुंचकर धान की बिक्री कर सकते हैं। धान बिक्री के लिए यहां आने वाले क्षेत्र के किसानों को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और ना ही किसानों को ज्यादा समय जाया करना पड़ेगा।

0 टिप्पणियाँ