विद्युत उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर 10 दिसंबर को अपनी समस्याओं से पाएं निजात।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 10 दिसंबर 2019 दिन मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र बछरावां में  लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्युत विभाग संबंधित  सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण  तथा विद्युत विभाग से संबंधित न्यायालय में लंबित मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। यह जानकारी विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता जयसिंह ने महराजगंज स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों को दी है।
      आपको बता दें कि, 10 दिसंबर 2019 दिन मंगलवार को दिन में 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक बछरावां में स्थित विद्युत उपकेंद्र में, शिवगढ़ तथा महराजगंज के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लोक अदालत का आयोजन विभाग द्वारा किया गया है। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में ज्यादा रीडिंग आने, मीटर रीडिंग गलत फीड हो जाने तथा बिल सही करने, मीटर पोस्ट करवाने व दीवानी न्यायालय में विद्युत विभाग संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण हेतु लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें विद्युत विभाग  से संबंधित विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण त्वरित किया जाएगा।
      विद्युत विभाग ने अपने उपभोक्ताओं से अपील की है कि, ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लाभ लेने के लिए तथा अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु 10 दिसंबर 2019 दिन मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र बछरावां पहुंच कर अपनी समस्या से निदान  पाएं।
       इस मौके पर उपखंड अधिकारी शशांक गुप्ता, उपखंड अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, अवर अभियंता दीपक कुमार सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ