रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली; महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व महिलाओं की सुरक्षा की दुहाई देने वाली केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार से यह साबित होता है कि, देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में अराजकता व गुंडाराज व्याप्त है। मौजूदा सरकार में उत्तर प्रदेश की बहन बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं है। जिस ओर प्रदेश की मौजूदा सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। अपराधी खुलेआम बहन बेटियों की अस्मत लूटने का काम कर रहे हैं। यह उद्गार आज महराजगंज प्रेस क्लब कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज ने आगे कहा कि, जब-जब प्रदेश में हत्या लूट डकैती बलात्कार जैसी घटनाओं की बाढ़ आ जाए तो यह समझ लेना चाहिए कि, केन्द्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। आलू महराज ने यह भी कहा कि, लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले मंच के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े भाषण देकर क्षेत्र की गरीब जनता से वोट लेकर सरकार बनाने का काम करते हैं और सत्ता के लोभी सरकार बनने के बाद ही अपने किए वादे भूल जाते हैं। जिसकी कीमत बहन बेटियों को चुकानी पड़ती है।
विगत एक माह के अंदर उन्नाव रेप कांड, हैदराबाद रेप कांड जैसी जघन्य घटनाओं ने इंसान को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं तथा पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरा समाजवाद कर रहा हैं। यदि जल्द ही प्रदेश की भाजपा सरकार व केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐसे कृतियों पर लगाम न लगाई तो, बछरावां विधानसभा से लेकर पूरे प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश की भाजपा सरकार की होगी।

0 टिप्पणियाँ