नैतिक मूल्यों के ढहते महल को बचाने में पत्रकार बने अंगद के पांव-सौरभ कुमार।। Mirzapur news ।।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में अपील
सलिल पांडेय
मिर्जापुर: अपनी परम्परा के मुताबिक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी ने इस वर्ष भी मां विन्ध्यवासिनी के श्रीचरणों में बैठक कर 'लेखनी में पवित्रता एवं सत्यता के भाव की कामना से की । प्रदेश के हरेक जिलों के अलावा पंजाब से भी ग्रामीण पत्रकारों की भागीदारी रही । कार्यक्रम गीता जयंती के दिन विंध्याचल स्थित गोयनका धर्मशाला में हुई ।
नैतिक ह्रास के तूफान से समाज को बचाएं---
स्व बालेश्वर लाल द्वारा स्थापित संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके पुत्र श्री सौरभ कुमार ने 50 वर्ष की पत्रकारिता के पन्नों को पलटते हुए अनेक तस्वीर प्रस्तुत किए । उन्होंने पत्रकारों से कहा कि समाज की रक्षा वहीं पत्रकार कर सकता है जो खुद अपने परिवार को सशक्त तथा सुदृढ बनाता है ।
सम्मान देने की बयार बह रही थी
प्रांतीय बैठक में सम्मान दिए जाने की आंधी सी चल रही थी । प्रदेश संगठनमंत्री श्री महेंद्र सिंह तथा हैसिला प्रसाद त्रिपाठी ने प्रदेश भर के जिलाध्यक्षों सहित स्थानीय पत्रकारों को आवाज़ दे देकर मंच पर बुलाया और सबको मां विन्ध्यवासिनी के प्रसाद स्वरूप चुनरी, बैग, डायरी,कलम के साथ गेंद के गजरे से प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से सम्मानित कराया। इस काम में राजेश अग्रहरी उत्साह से लगे थे ।
दर्जनों वक्ताओं के उद्गार- -
कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए, जिसमें कुछ ने अपने अनुभव, कुछ ने कतिपय घटनाओं का उल्लेख, कुछ ने पत्रकारिता क्षेत्र में खुद के योगदान की चर्चा की तो कुछ ने आदर्श पत्रकारिता एवं मूल्यों के संरक्षण तथा बदलते दौर के साथ चलते की अपील की । वक्ताओं में प्रदेश के उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी, के वीरेन्द्र सिंह, श्रवणकुमार द्विवेदी, महामंत्री डॉ के जी गुप्ता, श्री राजेन्द्र सोनी, डॉ के जी गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमाशंकर चौधरी के अलावा स्थानीय पत्रकारों में दैनिक जागरण के प्रभारी श्री सतीश रघुवंशी तथा मर्द/विंध्यप्रसाद के सम्पादक सलिल पांडेय शामिल थे । स्थानीय पत्रकारों में सर्वश्री राजेन्द्र मिश्र 'अतृप्त' संजय दुबे, प्रदीप शुक्ल, वतन शुक्ल, रघुवर मौर्य भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ