चौकी थुलेड़ी में तैनात दरोगा संजय पांडे एक बार फिर विवादों में।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछंरावा की चौकी थुलेड़ी में तैनात दरोगा संजय पांडे पीड़ित को न्याय देने के बजाय उल्टा उसे ही धमका रहे हैं। उसे चौकी में बंद करने की धमकी दे रहे थे।
      आपको बता दें कि, हमेशा विवादों में रहने वाले रायबरेली जिले के थाना  बछंरावा की पुलिस चौकी थुलेड़ी में तैनात दारोगा संजय पांडेय एक बार फिर अपने कारनामों के लिए चर्चा में है।
       पीड़ित श्री कृष्ण पुत्र महावीर निवासी जोरावर खेड़ा के खेत में जबरन उनके विपक्षियों के द्वारा धान की फसल कटवा रहे थे। श्रीकृष्ण के पुत्र राजू  बछंरावा की पुलिस चौकी थुलेडी पर अपनी शिकायत दर्ज कराने थे तभी वहां तैनात दारोगा संजय पांडेय ने पीड़ित की बात न सुनकर उल्टा उसे ही चौकी में बैठाने की धमकी दे डाली। दरोगा शिकायतकर्ता से ही कहा कि, वो ज्यादा नेता न बने नहीं तो उसे ही हवालात में बंद कर देंगे।
       विदित हो कि, विपक्षी के दबंग व सरहंग और पैसे वाला होने के चलते पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा है। दर्जनों की संख्या में विपक्षी लगातार धान की फसल को काट रहे हैं जब इसकी शिकायत पीड़ित पुलिस से करने गया तो चौकी थुलेडी पर तैनात दारोगा संजय पांडे ने बगेर उसका पक्ष सुनें उल्टा उसे ही डराने धमकाने लगे। पुलिस पीड़ित को न्याय देने के  बजाएं उल्टा उसे ही धमका रही है।
       पूरा मामला यह है कि, पीड़ित की दादी मोहन देई की साढ़े चार बीघे जमीन थी। जिसमें दादी के कोई संतान न होने के चलते जमीन 3 लोगों में बराबर बटी गई थी।  जिसमें श्री कृष्ण,  गुरुप्रसाद, छविनाथ थे। जिसमें गुरुप्रसाद छविनाथ अपनी-अपनी जमीन की फसल काट चुके हैं। उसके बाद दबंगई से श्री कृष्ण की बची डेढ़ बीघा जमीन पर उसी के द्वारा लगाई गई फसल में से एक बीघे दबंगों ने काट ली है।
       अब बची 10 विश्वा फसल भी चौकी थुलेड़ी में तैनात दरोगा संजय पांडे की मिलीभगत से दबंगों द्वारा काटी जा रही है। जिसकी शिकायत थुलेंडी पुलिस चौकी पर करने गए पीड़ित को दारोगा संजय पांडेय पीड़ित को देखते ही भड़क उठे। वहीं दबंगों को दारोगा का सानिध्य प्राप्त होने से पीड़ित परिवार की पूरी फसल काट ली गई है जिससे पीड़ित परिवार आहत है।
      जानकारी के मुताबिक बोवाई गई धान की फसल पीड़ित श्री कृष्ण के द्वारा ही कराई गई थी। दबंगों द्वारा फसल काट लिए जाने पर पीड़ित परिवार भूखे मरने की कगार पर है। आखिर इस विवादित दरोगा पर कब होगी कार्रवाही!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ