रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: पड़ रही कड़ाके की ठंड में गरीब, बेसहारा, वृद्धों एवं जरूरतमंद परिवारों को ठण्ड से राहत दिलाने के लिए गत वर्षो की भांति कम्युनिटी एम्पॉवरमेंट लैब सक्षम शिवगढ़ टीम द्वारा किये गए अंशदान से रविवार को शिवगढ़ राजमहल में स्थित कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब के सक्षम समागम हाल में शिवगढ़ क्षेत्र की 21 ग्रामसभाओं के 192 परिवारों को कम्बल वितरित किए गए। जबकि इससे पूर्व मंगलवार को 172 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए थे।
आपको बता दें कि, ये वही परिवार हैं जिन्हें कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब की टीम ने स्वयं प्रत्येक ग्रामसभाओं में जाकर गरीब, बेसहारा एवं वृद्धों को चिन्हित किया था। जो वास्तव में जरूरतमंद परिवार थे।
विदित हो कि, गरीब बेसहारा, वृद्धों एवं जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब टीम का यह अभियान 26 जनवरी 2020 तक निरंतर चलता रहेगा।
शिवगढ़ राजमहल में स्थित कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब सक्षम शिवगढ़ के सभागार में आयोजित कम्बल सहयोग समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह व कम्युनिटी एम्पावरमेंट लैब सक्षम शिवगढ़ के संस्थापक डॉ0 विश्वजीत कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह उर्फ शशि बाबू, पिपरी प्रधान अनुपमा तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पिपरी प्रधान प्रतिनिधि नंदकिशोर तिवारी, ढेकवा प्रधान राज बहादुर सिंह,नेरुआ रायपुर प्रधान प्रतिनिधि रतीपाल रावत, भवानीगढ़ प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश शुक्ला, रामपुर खास प्रधान प्रतिनिधि हनुमान सिंह, कवि जमुना प्रसाद पांडेय 'अबोध', विष्णु गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधियों एवं सक्षम टीम ने अपने कर कमलों से जरूरतमंद परिवारों को कम्बल प्रदान किए गए।
इस मौके पर कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब टीम से अग्रिमा अनु, अभिषेक सिंह, राजकुमार मौर्य, अनूप शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, अमित पटेल, जितेंद्र पटेल, दिलीप वर्मा, दुर्गा शरण, शिव मोहन सिंह, अशोक पांडेय, राजकिशोर वर्मा ,मन्नू उर्फ मातादीन,रामू सहित कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब टीम मौजूद रही।

0 टिप्पणियाँ