सीएए पर विपक्ष के द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार का जवाब पर्याप्त जन जागरण है-रमेश अवस्थी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मोदी सरकार द्वारा पारित   नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जन जागरण करने के लिए संघ परिवार ने कार्य योजना तैयार की है। संघ परिवार अपने विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के द्वारा विपक्ष द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के बारे में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए गांव गांव जन-जन तक भारत सरकार की मंशा के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। इसी विषय को लेकर महराजगंज के स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर मे संघ के परिवार प्रचार कार्यक्रम के तहत एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संयोजन संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भारतीय जनता पार्टी और विद्या भारती के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें यह तय हुआ कि, महराजगंज मुख्यालय पर आगामी 8 तारीख को ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आमंत्रित कर उनके साथ बैठक कर कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके उपरांत आगामी 12 तारीख को ब्लॉक के चार इंटर कॉलेजों जिनमें  राजकीय इंटर कॉलेज हलोर, राजा चंद्र सिंह इंटर कॉलेज महराजगंज और न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू तथा राजा जितेन सिंह इंटर कॉलेज अटरा जाकर छात्रों और अध्यापकों से संपर्क कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इसी क्रम में आगामी 17 तारीख को  विशाल मोटरसाइकिल का रैली निकालकर ब्लॉक के सभी प्रमुख  स्थानों  जिनमें मऊ ,हरदोई ,हेलोर, कस्बा महराजगंज का भ्रमण कर जन जागृति की जाएगी।
       आपको बता दें कि, कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जिला सह संघचालक देवेंद्र जी, जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी के अलावा खंड सहसंघचालक जगमोहन विश्व हिंदू परिषद की ओर से रामसमुझ, भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू  व पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह के अलावा पूर्व नगर संघचालक पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी के साथ-साथ खंड कार्यवाह सोहनलाल भी शामिल रहे।
       बैठक के उपरांत जिला सेवा प्रमुख रमेश ने कहा कि, विपक्ष ने जिस तरह से सीएए के बारे में दुष्प्रचार कर लोगों को भ्रमित किया है उसका जवाब पर्याप्त जन जागरण ही है। हर राष्ट्र भक्त का कर्तव्य है कि विपक्ष के दुष्प्रचार का खंडन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ