रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव लोनार मजरे दौतरा में रविवार की देर शाम सहन के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई की, जिससे दो बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को सीएचसी लाया गया है। यहाँ उनका इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव की रहने वाली लज्जावती 50 पत्नी रामनरेश ने आरोप लगाया कि, उनके पड़ोसी से सहन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। घटना कल शाम लगभग 6:30 बजे की है। उनके प्रति पक्षी पीड़ित के सहन में आ गए और भैंस बांधने के लिए गाड़े गए खूंटे को काट डाला और खूंटे मे बधी भैंस को खोल कर भगा दिया।
जब इन लोगों ने इसका विरोध किया तो विपक्षीगणो ने लाठी-डंडों से उन लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में लज्जावती के अलावा नीलम 32 , पत्नी राजेंद्र व पंकज 12 पुत्र राजेंद्र, शशी 6 पुत्री राजेंद्र घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
समाचार लिखे जाने तक मामले में लिखित तहरीर भी नहीं दी जा सकी थी। कोतवाल लालचंद सरोज का कहना है कि, तहरीर मिलते ही नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ