रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहुदा खुर्द के बहुदा कला गांव में स्थित श्री फुटहेश्वर महादेव, ब्रम्हदेव एवं संकट मोचन मंदिर प्रांगण में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 29 जनवरी 2020 दिन बुधवार से 31 जनवरी दिन शुक्रवार तक मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक मेले में तीनों दिन, दिन में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा तो वहीं रात्रि की बेला में श्री वृंदावन धाम की अनुपम रासलीला प्रस्तुत की जाएगी।
ग्राम प्रधान रामकिशोर रावत एवं मेला कमेटी के लोगों ने दुकानदारों से मेले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि, मेले की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैः मेले में आने वाले समस्त दुकानदारों को मेला कमेटी द्वारा नि:शुल्क विद्युत व्यवस्था एवं भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ