तारकेशवर मिश्रा
अमेठी: 23 जनवरी 2020 को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए आज अमेठी पहुंची। डबडबाई आंखों के बीच पीड़ितों का दर्द सुनती रही। हमदर्दी का मरहम भी लगाया।
मां बेटी जब बाहर निकली तो मीडिया के लोग कैमरे लगाये खडे थे। पत्रकार ने सवालो पर सवाल किये पर दोनो ने मुड कर नही देखा। सोनिया आँखो में आँसू लिए गाडी में बैठ गयी पर बेटी ने गाडी पर बैठते बैठते कहा बहुत बडी घटना है। हम संकठ की इस घडी में परिवार के साथ है आज कुछ नही बोलूगी।
सोनिया और प्रियंका ने अपनी अमेठी की इस यात्रा के दौरान भले ही कोई सियासी बात नही की है, पर अपने दौरे से यह संदेश दे दिया है कि, वे अमेठी नही छोडेगे। राहुल गांधी के चुनाव हारने के बाद सोनिया गांधी पहली बार अमेठी आई थी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने रायबरेली दौरे के दूसरे दिन आज अचानक अमेठी पहुंची और 20 जनवरी को सड़क हादसे में मृत ग्राम प्रधान कल्पनाथ कश्यप के परिजनो से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस परिवार से तीन लोगो की मौत हुई है यहा उन्होंने 5 परिवारो से मुलाकात की।
राहुल गांधी के चुनाव हारने के बाद प्रियंका गांधी तीसरी बार अमेठी पहुंची थी। सड़क हादसे में मृत मनोज यादव के भी घर गयी और परिजनो से डबडबाई आंखो के बीच मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।
आपको बता दें कि, 20 जनवरी 2020 को अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा भरेथा निवासी ग्राम प्रधान कल्पनाथ सहित 6 लोगो की सडक हादसे में अमेठी के बारामासी के पास मौत हो गयी थी। मरने वालो में सुरेंद्र कश्यप 40, श्रीचंद 38 कल्पनाथ 42 धीरज 49 और मनोज 32, बैजनाथ 38 शामिल थे।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कांग्रेस नेता डा नरेंद्र मिश्रा, अशोक सिंह हिटलर , अनिल शुक्ला, पंकज मिश्रा सहित भारी तादाद में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ