रेल इंजन के नीचे आ जाने से युवक की दर्दनाक मौत।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां कस्बे के ओम नगर निवासी राहुल उर्फ गुल्लू की ट्रेन के इंजन के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई है।
       आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार राहुल पुत्र रामभरोसे निवासी बछरावां अपने कानों में मोबाइल की लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पर खड़ा किसी से बात कर रहा था तभी नवनिर्मित रेलवे ट्रैक पर ट्रायल कर रहा इंजन पीछे से आ गया और कान में लीड लगाकर फोन पर बात कर रहा युवक, इंजन के नीचे आ जाने से मौत हो गई। शायद उस युवक को इस बात का अंदाजा नहीं था कि, इस ट्रैक पर भी कोई ट्रेन आ सकती है।
     जानकारी के मुताबिक यह रेलवे ट्रैक नया बनाया गया है और कल यानी 24 जनवरी 2020 को इस ट्रैक का उद्घाटन होना है। उद्घाटन से पहले ट्रैक की गुणवत्ता जांचने के लिए रेलगाड़ी का इंजन चला कर ट्रायल किया जा रहा था तभी कान में फोन की लीड लगाए बात कर रहा युवक ट्रेन की आवाज को सुन नहीं सका और इंजन के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
      सूचना पाकर आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
      वहीं इस दर्दनाक हादसे से घर वालों तथा सगे संबंधियों का रो-रो कर बुरा हाल है तथा गांव में मातम पसरा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ