बाल सुरक्षा माह 5 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ/रायबरेली: स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश के निर्माण में भावी पीढ़ी को निरोगी और सेहतमंद बनाए रखने के लिए बाल सुरक्षा माह 5 जनवरी से 5 फरवरी तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवगढ़ क्षेत्र के गांव गांव घर घर स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी के कर्मचारियों द्वारा जाकर शिशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
      आपको बता दें कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ के अधीक्षक डॉ एलपी सोनकर ने हमारे संवाददाता को बताया कि, बाल सुरक्षा के लिए विटामिन-ए शिशु की सही बढ़वार एवं बीमारियों से बचाव तथा जीवन रक्षा के लिए बेहद कारगर है। ग्रामीण क्षेत्र क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में ने 3 वर्षीय शिशु को विटामिन का घोल पिलाकर जिले मेें बाल सुरक्षा माह की शुरूआत 5 जनवरी को कर दी गई है तब से अब तक निरंतर स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी की टीम द्वारा गांव-गांव घर-घर जाकर टीकाकरण के माध्यम से शिशुओं को दवा पिलाई जा रही है।
      इस दौरान बाल विकास सीडीपीओ सुशीला देवी के साथ-साथ दर्जनों स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
     सीडीपीओ सुशीला देवी ने बताया कि, 9 माह से 5 वर्ष की आयु वाले बच्चों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने, रतौंधी एवं कुपोषण से बचाव तथा बच्चों की सेहत एवं सुरक्षा के लिए विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाती है। स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से जिले में 5 जनवरी से 5 फरवरी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र में 5 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन-ए का घोल पिलाकर आयु एवं लंबाई अनुसार वजन-वृद्धि निगरानी की जा रही है तथा नियमित टीकाकरण सत्र में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण भी किया जा रहा है।
        उन्होंने बताया कि, बाल सुरक्षा माह के दौरान बच्चों के अभिभावकों से विटामिन-ए का अनुपूरण कराने के लिए अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ