रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्म दिवस महराजगंज कस्बे के बछरावां रोड पर दयालु मिस्त्री के आवास पर केक काटकर व गरीबों में कंबल वितरण कर धूमधाम से मनाया गया। जिस में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद व सुशील पासी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के बछरावां रोड पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी द्वारा आयोजित प्रियंका गांधी के जन्मदिवस समारोह में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि, तुम जियो हजारों साल साल के दिन हो पचास हजार जैसे गगनभेदी नारों कुछ पल के लिए समूचा महराजगंज कस्बा गुंजायमान हो गया। प्रियंका गांधी का जन्मदिन महराजगंज कस्बे के बछरावां रोड पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें लगभग एक हजार से 15 सौ लोगों ने शिरकत की।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेता व प्रदेश सचिव सुशील पासी तथा विधानसभा के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्म दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया।
जन्म दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। इस दौरान प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब बेसहारा असहाय लोगों की मदद की है। जिसके चलते विगत कई वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की सत्ता में सरकार बनाकर गांव के गरीबों को मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना देने का काम किया है। जिसके बलबूते आज गांव का किसान व गरीब व्यक्ति अपने आप मनरेगा जैसी योजना में जाकर जीवन यापन कर कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते नहीं थकता हैं। उन्होंने कहा कि, आज के नौजवान युवा बुजुर्ग माताओं बहनों की आवाज है कि, आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी का प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी परचम लहराएगा।
वहीं कांग्रेस पार्टी के बछरावां विधानसभा कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने भी अपने चिर परिचित अंदाज में प्रियंका गांधी के जन्म दिवस मनाए जाने पर विस्तार से प्रकाश डाला और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर बखिया उधेड़ी।
इस मौके पर प्रदेश सचिव सुशील पासी, बछरावां विधानसभा कोऑर्डिनेटर मनोज यादव के साथ-साथ अर्जुन पासी, भगवानदीन फौजी, सुशील मौर्या, शारदा सिंह, श्यामलाल मौर्य, आशुतोष सिंह,नगर अध्यक्ष इरशाद आलम, बाला प्रसाद मौर्य सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ