वेद और ज्योतिष अध्ययन की स्थापना की DM से मांग

मिर्जापुर। विंध्य दर्शनार्थी परिषद ने DM श्री सुशील कुमार पटेल से अति प्रमुख विन्ध्यवासिनी धाम में वैदिक एवं ज्योतिष विज्ञान के अध्ययन के लिए विंध्य विकास परिषद की ओर से संस्थान स्थापित किए जाने की मांग की ।
    सोमवार को परिषद की ओर से सलिल पांडेय ने कहा कि, आध्यात्मिक धाम में उक्त व्यवस्था सुलभ होने पर इस तरह के ज्ञान के प्रति लगाव रखने वालों को लाभ मिलेगा । इससे धाम में आने दर्शनार्थीभी लाभान्वित होंगे।
वेदमन्त्रों की गूंज से वातावरण भक्ति मय होगा ।---
   DM श्री पटेल से बताया गया कि वेदमन्त्रों के पाठ से धाम का वातावरण और भी भक्तिमय होगा । साथ ही ज्योतिष की विविध विधाओं के प्रचार प्रसार से दर्शनार्थी लाभान्वित तो होंगे ही, साथ में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ।
मुख्यमंत्री ने कहा था ---
यह भी DM श्री पटेल से बताया गया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जब पहली बार श्री आदित्य योगीनाथ विंध्याचल आए थे, तब उन्होंने उच्चस्तरीय संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी ।
ददरी डैम पर जल विद्युत परियोजना---
परिषद ने यह भी DM श्री सुशील कुमार पटेल को बताया कि पूर्व में मेजा बांध (ददरी) में 60 मेगावाट जल विद्युत परियोजना पर शासन स्तर पर पत्र लिखा गया था । हालांकि DM श्री पटेल, जो स्वयं भी बी टेक हैं, ने कहा कि इतनी छोटी परियोजना पर लागत बहुत आएगी, इसलिए यह खर्चीला ज्यादा होगा और स्वीकृति की संभावना नहीं के बराबर है । उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए पत्राचार का वे अवलोकन जरूर करेंगे।
                       सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ