राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य निर्वाचित होने के बाद महराजगंज प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: भाजपा राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य  निर्वाचित होने के बाद आज महराजगंज क्षेत्र में पहुंचने पर पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के भव्य स्वागत का सिलसिला जारी रहा। सैकड़ों भाजपाइयों और उनके समर्थकों में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गयि।
      आपको बता दें कि, स्वागत से अभिभूत श्री सिंह ने कहा कि, वह भाजपा के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिए गए सम्मान  को स्वीकार करते हुए नेतृत्व के प्रति दिल  की गहराइयों से  आभार प्रकट करते हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, वह भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि, ताजा मुद्दा सीएए के बारे में विपक्ष द्वारा आम जनता खासकर अल्पसंख्यकों में फैलाए गए भ्रम को दूर करना उनकी विशेष प्राथमिकता होगी और यह काम वह कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनता को जागरूक करेंगे।
      ज्ञात हो कि, कल राष्ट्रीय परिषद सदस्य नियुक्त होने के बाद पहली बार जनपद के आगमन पर चुरूवा बॉर्डर पर श्री सिंह का हजारों समर्थकों ने जबरदस्त स्वागत किया था और उनके शिवगढ़ तक पहुंचने में सैकड़ों चार पहिया और दुपहिया वाहनों पर सवार लोगों ने स्वागत किया था। इसके उपरांत श्री सिंह ऩे आज महराजगंज का दौरा किया। 
     इस दौरान उनका पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ,प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ,वरिष्ठ नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, भूपेश मिश्रा ,पूर्व प्रधान अतुल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश बहादुर सिंह , प्रांतीय परिषद सदस्य  डॉक्टर एमडी पासी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, समाजसेवी रमेश अवस्थी, महिला मोर्चा की भाजपा जिला मंत्री सुधा अवस्थी, वरिष्ठ नेता संतलाल लोधी व एडीओ पंचायत रामप्यारे सिंह,  सतीश श्रीवास्तव, महेश प्रसाद उर्फ पप्पू बीडीसी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी शाह मोहम्मद उर्फ पुनई, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अनवर कुरेशी ,युवा भाजपा नेता सतेंद्र सिंह, अनुज मौर्य ,रामेंद्र अवस्थी, चंद्रपाल यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ