अधिशासी अभियंता के अथक प्रयासों से विद्युत बिल वसूली में अव्वल महराजगंज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिदिन क्षेत्र के गावों  में कैंप लगाकर विद्युत बिल वसूली कराने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते महराजगंज सबडिवीजन मध्यांचल विद्युत वितरण खंड में प्रथम स्थान हासिल किया है और जल्द से जल्द भारी मात्रा में विद्युत बिल वसूली की जाएगी यह उद्गार आज महराजगंज कस्बा स्थित उपखंड कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अधिशासी अभियंता जयसिंह पत्रकारों के समक्ष व्यक्त कर रहे थे।
      आपको बता दें कि, पत्रकार वार्ता के दौरान अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि, विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक प्रयास से महराजगंज विद्युत सबडिवीजन विद्युत वितरण खंड मध्यांचल में प्रथम स्थान हासिल किया है और कुल 18773 बकायेदारों मे 8827 बकायेदारों का रजिस्ट्रेशन आसान किस्तों वाली योजना के तहत किया जा चुका है। जिसमें पांच करोड़ 80 लाख 40 हजार 602 की वसूली की जा चुकी है। वहीं शिवगढ़, बछरावां, महराजगंज विद्युत उप केंद्रों के अधिकारियों व कर्मचारियों  द्वारा प्रतिदिन गावों  में जाकर  कैंप लगाने का काम किया जा रहा है जिसके चलते बकायेदारों से जल्द से जल्द विद्युत बिल जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
      जबकि, प्रत्येक रविवार को भी कैंप लगाकर वसूली की जा रही है। जिससे कि, सरकार की मंशा को पूरा किया जा सके।
      वहीं महराजगंज विद्युत विभाग में तैनात अधिशासी अभियंता जय सिंह का सरल व मृदुभाषी स्वभाव होने के कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं में अच्छी पकड़ है जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा राजस्व की वसूली हुई है। उनके पास पहुंचने वाले हर विद्युत उपभोक्ता का विद्युत संबंधित किसी भी समस्या को त्वरित निस्तारण किया जाता है जिसके चलते बहुत कम दिनों में महराजगंज विद्युत वितरण खंड मध्यांचल विद्युत वितरण खंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ