रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: पड़ रही कड़ाके की ठंड में गरीब, बेसहारा, वृद्धों एवं जरूरतमंद परिवारों को ठण्ड से राहत दिलाने के लिए गत वर्षो की भांति कम्युनिटी एम्पॉवरमेंट लैब सक्षम शिवगढ़ टीम द्वारा किये गए अंशदान से शिवगढ़ क्षेत्र के नारायनपुर,भौसी,खजुरों, बरियारपुर,रीवां,कसना,बेड़ारु, लालगंज, बहुदा खुर्द, मवैया, पिण्डौली सहित करीब एक दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं में गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद परिवारों को कम्बल वितरित किए गए। जबकि इससे पूर्व शिवगढ़ राजमहल में स्थित कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब के सक्षम समागम हाल में 364 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए थे।
आपको बता दें कि, ये वही परिवार हैं जिन्हें कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब की टीम ने स्वयं प्रत्येक ग्रामसभाओं में जाकर गरीब, बेसहारा एवं वृद्धों को चिन्हित किया था। जो वास्तव में जरूरतमंद परिवार थे। विदित हो कि गरीब बेसहारा, वृद्धों एवं जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब टीम का यह अभियान 26 जनवरी 2020 तक निरंतर चलता रहेगा।
कम्युनिटी एम्पावरमेंट लैब सक्षम शिवगढ़ के संस्थापक डॉ0 विश्वजीत कुमार, निदेशक आरती कुमार के निर्देश पर कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब सक्षम शिवगढ़ टीम के सत्य प्रकाश शुक्ला, अनूप शुक्ला, राजकुमार मौर्या, अमित पटेल, जितेंद्र पटेल, दिलीप पटेल, शिव मोहन सिंह, दुर्गा शरण वर्मा, सौरभ वर्मा, देवेंद्र मिश्रा सहित लोगों ने गांव में जाकर चिन्हित किए गए गरीब ,बेसहारा, जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए। कम्बल पाकर मुरझाए चेहरे खुशी से खिल उठे।

0 टिप्पणियाँ