सलिल पांडेय
मिर्जापुर: इस बार माघ माह की विविध पवित्र तिथियों में मां विन्ध्यवासिनी के सुचारू दर्शन-पूजन एवं नगर तथा विंध्याचल के घाटों पर व्यवस्थित स्नान की व्यवस्था के लिए जिला-प्रशासन ने होमवर्क करना शुरू कर दिया है । इसके लिए DM श्री सुशील कुमार पटेल ने SP, सिटी मजिस्ट्रेट एवं नगरपालिका के EO को यथोचित कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं ।
गुरुवार को विंध्य दर्शनार्थी परिषद की ओर से DM श्री पटेल को बताया गया कि माघ माह का दर्शन-पूजन तथा स्नान पर्व 10 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा लेकिन इसमें कई तिथियां महत्त्वपूर्ण हैं, जिस पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है ।
महत्त्वपूर्ण तिथियां--
इसमें 10 जनवरी पौष पूर्णिमा, 13 जनवरी संकष्टी चतुर्थी, 14 जनवरी परम्परागत मकर संक्रांति स्नान, 15 जनवरी तिथि के अनुसार मकर संक्रांति स्नान, 20 जनवरी षट्तिला एकादशी, 24 जनवरी मौनी अमावस्या, 25 जनवरी से गुप्त नवरात्र पर्व, 30 जनवरी वसन्त पंचमी एवं 9 फरवरी माघ पूर्णिमा का पर्व है । इन तिथियों में विंध्याचल धाम में भीड़ एवं घाटों पर स्नान आस्थावान लोग करते हैं ।
नवरात्र की तरह व्यवस्था हो---
DM श्री पटेल दर्शनार्थी परिषद की इस सुझाव से सहमत दिखे कि इन तिथियों में विन्ध्याचल में नवरात्र मेले जैसी हर तरह की व्यवस्था हो । उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर तत्काल उक्त व्यवस्था लागू करने के लिए कहा ।
DM का होगा पूर्वाभ्यास---
चैत्र नवरात्र यद्यपि अभी ढाई महीने बाद पड़ेगा लेकिन पहली बार नवरात्र मेले की कमान DM श्री पटेल को सम्हालनी होगी, लिहाजा माघ की उक्त तिथियों पर नवरात्र जैसी व्यवस्था उनके लिए रिहर्सल का अवसर है ।
घाटों पर सफाई, बिजली एवं अतिक्रमण हटाने के संदर्भ में---
DM श्री पटेल ने उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लिया तथा माघ माह की महत्त्वपूर्ण तिथियों में नगर बरियाघाट, बाबाघाट, पक्काघाट, नारघाट आदि में ज्यादा भीड़ को देखते हुए ईओ, नगरपालिका को सफाई, चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया । कतिपय घाटों पर अतिक्रमण यथा मवेशी आदि बांधने से स्नानार्थियों को होने वाली दिक्कतों को गम्भीरता से लिया । उन्होंने ब्रह्ममुहूर्त से स्नान को देखते हुए विद्युत व्यवस्था निर्बाध गति से दिए जाने का आश्वासन दिया ।
विंध्याचल के प्रमुख स्टैंडों पर लगेंगे बोर्ड---
विंध्य दर्शनार्थी परिषद ने अष्टभुजा एवं काली खोह में वाहन स्टैंडों पर अवांछित तत्वों पर रोक लगाने को गम्भीरता से लिया और मनमाना वाहन शुल्क न लिए जाने हेतु बड़े बड़े बोर्ड पर रेट लिखे जाने का निर्देश दिया ।
विंध्य दर्शनार्थी परिषद--
परिषद की ओर से उन्हें बताया गया कि कई सौ लोग जो नियमित विंध्याचल मां का दर्शन नियमित करते हैं, उनके भी सुझाव भी समय समय पर लिए जाएं तथा सकारात्मक सुझावों पर अमल किए जाएं । इससे प्रशासन को वास्तविक फीड बैक भी मिलता रहेगा ।
परिषद ने कहा-वाह !---
परिषद के सुझावों को गम्भीरता से सुनने एवं उस पर यथोचित कार्रवाई के आश्वासन पर परिषद ने उन्हें धन्यवाद दिया । वास्तव में आम जनता की ओर से प्रबुद्ध लोगों द्वारा जनहित के मामले में सकारात्मक सुझाव दिया जाए तो उससे सामान्य जन भी लाभान्वित होंगे ।
सलिल पांडेय, अध्यक्ष, विंध्य दर्शनार्थी परिषद, मिर्जापुर

0 टिप्पणियाँ