भिखारियों को निश्चित स्थान दिया जाए-डीएम

DM श्री सुशील कुमार पटेल ने नगर मजिस्ट्रेट को दिया आदेश-----
मिर्जापुर। मां विन्ध्यवासिनी धाम में दर्शनार्थियों की लंबी दूरी तक पीछा कर भीख मांगने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी तथा दर्शनार्थी  यदि खुद की इच्छा से दान देना चाहते हैं तो उसके लिए एक स्थान सुनिश्चित करने के लिए स्थल चयन कराया जाएगा ।
    यह सुझाव मानते हुए DM श्री सुशील कुमार पटेल ने कहा कि इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट को निर्दशित किया जाएगा, जहां दान लेने वाले बैठेंगे तथा दान देने वाला खुद से दान देना चाहता है तो वहीँ जाकर दान देगा ।
    इस संबन्ध में बुधवार को विंध्य दर्शनार्थी परिषद ने DM श्री पटेल को अवगत कराया कि मंदिर में जाते और मन्दिर से दर्शन कर निकलते दर्शनार्थियों के पीछे भिखारी लग जाते हैं और लम्बी दूरी तक पीछा किए रहते हैं ।
 कतिपय भिखारी  सुसम्पन्न हैं ।----
    परिषद ने DM श्री पटेल को बताया कि कतिपय भिखारी आर्थिक दृष्टि से सुसम्पन्न हैं तथा व्याज पर रुपया बांटकर सूदखोरी भी करते हैं । कुछेक तो अपने घर की लड़कियों की शादी में दहेज स्वरूप फोर ह्वीलर तक दे चुके हैं ।
आधार कार्ड से वेरिफिकेशन हो---
परिषद ने कहा कि इन्हीं भिखारियों में कतिपय भीड़ में पाकिटमारी एवं चेन-स्नेचिंग भी करते हैं । 1 जनवरी को न्याय विभाग के एक अधिकारी की पत्नी के साथ चेन स्नेचिंग में तीन महिलाएं पकड़ी गई थीं ।
विंध्यधाम की बेहतरी के लिए सन्नद्ध--
विंध्याचल धाम में बेहतर दर्शन-पूजन की व्यवस्था के लिए सन्नद्ध DM श्री पटेल रचनात्मक सुझावों पर अमल ही नहीं करते बल्कि सुझावकर्त्ता को धन्यवाद भी बोलते हैं । ऐसी स्थिति प्रबुद्ध नागरिकों को विंध्य धाम के अलावा पूरे जनपद के विकास पर चिंतन कर प्रशासन को अवगत कराना चाहिए ताकि लोकहित में तेजी आए ।
 सलिल पांडेय, अध्यक्ष, विंध्य दर्शनार्थी परिषद, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ