सजग रहें तो अकाल काल के गाल में नहीं समा सकते-RTO श्री विश्वकर्मा-
मिर्जापुर। विंध्याचल परिक्षेत्र के IG, पुलिस श्री पीयूष श्रीवास्तव के वैविध्यपूर्ण व्यक्तित्व से राजकीय इंटर कालेज एवं राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज की छात्र-छात्राएं एवं नगर के लोग रूबरू हुए । वे पुलिस ऑफिसर के साथ कभी शिक्षक तो कभी अभिभाक तो कभी अध्यात्म-निष्ठ नजर आए ।
पीयूष-वर्षा करते दिखे---
IG श्री श्रीवास्तव शुक्रवार को नगर के राजकीय इंटर कालेज में परिवहन विभाग द्वारा 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर आयोजित यातायात जागरूकता रैली के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाने आए थे । यहां कालेज सभाकक्ष में कदम रखते उनके व्यक्तित्व में परिवर्तन दिखने लगा और वे शिक्षक बन गए ।
बच्चों को दिए टिप्स---
सड़क दुर्घटना से बचने के लिए IG श्री श्रीवस्तव ने भाषण कम टिप्स अधिक दिए । उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने घर के बड़े सदस्य जब बाइक/फोर ह्वीलर लेकर निकले तो वे कहें-पापा/बाबा/ भैया हेलमेट लगा लीजिए, सीट बेल्ट बांध लीजिए । वाहन पर बैठे तो टोके-मोबाइल से बात न करें ।
वादा करो कि टोकोगे और रोकोगे !---
IG श्री श्रीवास्तव ने बच्चों से कहा कि वादा करो कि बडों को ट्रैफिक नियमों से वाकिफ कराओगे और गलती पर रोकोगे और टोकोगे । श्री श्रीवास्तव की इस बात पर तेज स्वर में हाल गूंजा-वादा करते हैं, ऐसा करेंगे ।
विंध्याचल के त्रिकोणीय स्वरूप में ढाला RTO श्री विश्वकर्मा ने-
मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए तीन जिले वाले मिर्जापुर मंडल में मां विन्ध्यवासिनी धाम के त्रिकोण की तरह RTO श्री विश्वकर्मा ने साहित्यिक विशेषणों के साथ IG के ओजस्वी, यशस्वी और तेजस्वी रूप की चर्चा की तो पुनः हाल तालियों से गूंजा । श्री विश्वकर्मा ने मां भगवती से प्रार्थना की कि शासन दुर्घटना से बचाव चाहता है । लोग यदि जागरूक रहें तो किसी का जीवन अकाल काल के गाल में नहीं समा सकता ।
हेलमेट वालों के बल्ले बल्ले और बिना हैलमेट वाले मुंह लटकाए---
राजकीय इंटर कालेज से जब रैली निकाली तो भरूहना तक जाते हुए जो लोग राह में हेलमेट लगाए चल रहे थे उन्हें IG श्री श्रीवास्तव और RTO द्वय श्री विश्वकर्मा तथा श्री ओपी सिंह,CO (सिटी) श्री सुधीर कुमार, ARTO श्री रविकांत शुक्ल पीठ ठोक ठोक कर बधाई दे रहे थे जिससे उनके चेहरे खिल थे, जबकि राह में चलते बिना हेलमेट वालों के चेहरे स्वतः लटक गए । कुछ मोबाइल से बात करते चल रहे थे, वे चेतावनी के शिकार हुए ।
हनुमान मंदिर पर प्रार्थना----
रैली तहसील चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर जब पहुंची तो वहां रैली रोकी गई । संभवतः हनुमान जी से प्रार्थना की जा रही हो कि कोई दुर्घटना में कोई न हताहत हो, इसका आशीर्वाद दें हनुमानजी मण्डलवासियों को । यहां से अपना दायित्व IGश्री श्रीवास्तव ने CO (सिटी) श्री सुधीर कुमार को सौंपा जो यात्रा में धीरज धारण करने का भाव जगा रहे थे ताकि जल्दबाजी की यात्रा से दुर्घटना न हो ।
इस रैली का समापन RTO, प्रवर्तन श्री ओपी सिंह ने किया । मंच संचालन ARTO श्री शुक्ल तथा रैली संचालन श्री आशीष श्रीवास्तव कर रहे थे ।
रैली की भव्यता में योगदान---
अति भव्य रैली के लिए RTO, प्रशासन श्री विश्वकर्मा ने अपने विभाग के यात्रीकर अधिकारी श्री रामसागर, श्री प्रमोद कुमार सहित श्री कृपाकर दुबे, श्री प्रभाकर दुबे सहित सभी को दिया । रैली में जीआईसी के प्रिंसिपल श्री महेंद्र नाथ, आध्यात्मिक लेखक सलिल पांडेय आदि भी शुरू से अंत तक थे । पुलिस के कई थाना प्रभारी, टीएसआई यातायात नियंत्रित कर रहे थे ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर

0 टिप्पणियाँ