रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शिक्षक समाज की वह कुंजी है जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक सीख मिलती है। यदि शिक्षक चाहे तो समाज के अनेक बच्चे आगे चलकर सुभाष चंद्र बोस बन सकते हैं और शिक्षकों के माध्यम से ही आज यह समाज ही नहीं बल्कि पूरा देश शिक्षक समाज से ही जाना और पहचाना जाता है। यह उद्गार आज महराजगंज विकासखंड सभागार में आयोजित कर्तव्य बोध दिवस एवं सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा विकासखंड परिसर में कर्तव्य बोध दिवस एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। तो वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पश्चिम बंगाल भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि, शिक्षक समाज का वह आईना होता है जिसके दिखाने मात्र से समाज का एक एक व्यक्ति व एक एक बच्चा जागरूक होकर अपने गांव का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन करता है और शिक्षा के बदौलत ही समाज को सजग बनाने का काम ऐसे होनहार शिक्षक व शिक्षिकाएं करती हैं जिससे कि, बच्चों के भविष्य का सुधार हो सके।
आज हमारे समाज के शिक्षक ही नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षा देकर ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचाते हैं। जहां पर सुभाष चंद्र बोस जैसे बन सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने की।
वक्ताओं की कड़ी में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य रविराज सिंह, सौरभ सिंह, सरदार फत्ते सिंह, संजय सिंह, संजय कनौजिया, जयकरण संरक्षक मंडल हरिसिंह, दयाशंकर सिंह, समर बहादुर सिंह, जगदेव शुक्ला, शिव प्रताप सिंह, शीतला प्रसाद, राकेश श्रीवास्तव, शंकर सिंह, आदि लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मधुकर सिंह ने सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर हेमंत सिंह, दीपक कुमार, राकेश कुमार गौतम, आलोक सिंह, आशीष प्रताप, मोहम्मद खलील, शोभित श्रीवास्तव पंकज सिंह गीता श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, शिल्पी गुप्ता, सुनील मिश्रा, अंकित यादव, प्रशांत, गौरव, पंकज सिंह, अनूप सिंह, सहित सैकड़ों की तादात में शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ