रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के ओथी गांव में ग्राम समाज के सुरक्षित खलिहान की जमीन पर बीती रात गांव के ही एक व्यक्ति ने जबरन कब्जा करने की नियत पर सैकड़ों ट्राली मिट्टी गिरा कर कब्जा करने का प्रयास किया है।
आपको बता दें कि, जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसीलदार विनोद कुमार सिंह से की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विनोद कुमार सिंह ने हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर सुरक्षित जमीन कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विदित हो कि, शिवगढ़ रोड पर स्थित ओथी गांव में गांव के ही दबंग भूमाफिया सोहनलाल उर्फ सोनू पुत्र शीतला दीन के द्वारा बीती रात ग्राम सभा की सुरक्षित खलिहान की जमीन पर कब्जा करने की नियत से रातों-रात सैकड़ों ट्राली मिट्टी डाल दी है। और कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि प्रशासन खलिहान जैसे सुरक्षित जमीन को खाली करवाने का काम कर रहा है और ऐसे में रातों-रात तहसील प्रशासन को ग्रामसभा के ही दबंग भूमाफिया द्वारा खुली चुनौती देकर सुरक्षित जमीन को कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
वही मामले में हल्का लेखपाल आशीष कुमार का कहना है कि, मौके पर जाकर अवैध कब्जेदार को कब्जा करने से रोका गया है और खलिहान की सुरक्षित जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे के संबंध में जल्द ही तहसीलदार को रिपोर्ट दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ