रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कस्बे के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन पति तथा कुशल व्यवसाई भाजपा नेता प्रभात साहू ने दान के पर्व मकर संक्रांति के उपलक्ष में स्थानीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन महराजगंज रायबरेली रोड पर स्थित अपने राइस मिल कार्यालय पर किया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक श्री सुभाष पांडेय जी, वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब संरक्षक अनिल जायसवाल जी तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं प्रभात साहू जी ने की।
आपको बता दें कि, मुख्य वक्ता रूप में वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक सुभाष पांडेय जी ने कहा कि, शब्द ही पत्रकार के धर्म और अधर्म को तय करते हैं। धर्म और अधर्म का ज्ञान एक पत्रकार को होना बहुत जरूरी है। यह ज्ञान जब प्राप्त हो जाएगा तो, राष्ट्र निर्माण में स्वयं ही भूमिका तय हो जाएगी। वैचारिक पक्ष की अदूरदर्शिता के कारण सत्य और असत्य को विकृत पत्रकारिता के स्वरूप में आज सर्वत्र दिखाया जा रहा है। जिसको विवेकपूर्ण निर्णय करने की आवश्यकता है। उन्होंने आजादी से पूर्व की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता के विषय का मार्मिक विवेचन प्रस्तुत किया।
श्री पांडेय ने कहा कि, आजादी से पूर्व महात्मा गांधी, भगत सिंह, लोकमान्य तिलक, आदि क्रांतिकारियों ने पत्रकार के रूप में स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। कहा भी जाता है कि, जो युद्ध हथियारों, तोपों से नहीं जीते जाते, वह कलम से जीते जा सकते हैं। आज के परिवेश में पत्रकारिता एक बाज़ार बन चुकी है। लेकिन फिर भी पत्रकारिता में एक मिशन के रूप में काम करने वाले पत्रकार समाज में अमिट छाप छोड़ रहे हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता व वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रेस क्लब के संरक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा कि, सोशल मीडिया के दौर में भ्रामक जानकारियां जनता के सामने आती हैं, इन्हें परखना आवश्यक है। पत्रकारिता में धर्म की आवश्यकता है। आजकल विज्ञापन एकत्रित कर धन अर्जन करना समाचार एजेंसियों का काम रह गया है।
वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब के संरक्षक अनिल जायसवाल जी ने कहा कि, पत्रकारिता में मानदंड स्थापित करने की आवश्यकता है। आजादी के बाद का दौर पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी प्रभावी रहा है। लेकिन जब देश में आपातकाल लगा तो, मीडिया का गला घोंट दिया गया। आज ऐसी भाषा उपयोग हो रही है जो, समाज में सही संदेश नहीं देती है। उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि, नकारात्मक के स्थान पर सकारात्मक समाचार भी बनाएं।
प्रेस क्लब महराजगंज के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव जी ने सोशल मीडिया के विषय में गहनता से चर्चा की और कहा कि, इसके अधिक प्रयोग के कारण प्रत्येक व्यक्ति एक पत्रकार की तरह व्यवहार करने लगा है, लेकिन इसकी अधूरी प्रामाणिकता पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता के सामने मुख्य चुनौतियां हैं, कंटेंट, भाषा व वैचारिकता।
पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजक जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन पति प्रभात साहू जी ने आए हुए पत्रकारों का अभिवादन व आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मान देकर नवाजा।
इस मौके पर प्रेस क्लब महराजगंज के शिवाकांत अवस्थी (महामंत्री), अंकुर सिंह, दिलीप जायसवाल, ग्यानेन्द्र अवस्थी (मोनू), अतुल तिवारी, आकाश तिवारी, हरिहर सिंह, विजय धीमान, इम्तियाज अली, पवन कुमार, मनोज कुमार, रजनीकांत अवस्थी, सुमित कुमार, घनश्याम चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ