62 विद्युत संविदा कर्मियों को 2 महीने से वेतन ना मिलने से आर्थिक तंगी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्राइवेट कंपनी के द्वारा संविदा के आधार पर महराजगंज, जिहवा, चंदापुर विद्युत केंद्रों पर कार्य कर रहे 62 संविदा विद्युत कर्मियों को बीते 2 माह से वेतन न मिलने से घोर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सेवा प्रदाता कंपनी वेतन के नाम पर इन संविदा कर्मियों से टालमटोल कर रही है। इससे संविदा कर्मियों व उनके परिवारों में भी रोष पनप रहा है।
       आपको बता दें कि, महराजगंज विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर अवनी परिधि कंपनी द्वारा 25 कर्मचारी चंदापुर में 20 व जिहवा उपकेंद्र पर 17 लोगों को रखा गया है। इनमें एसएसओ, लाइनमैन और संविदा सहायक पद पर यह लोग कार्यरत हैं। बेरोजगारी के दौर में डिग्री, डिप्लोमा लेकर घूम रहे बेरोजगार जब कंपनी द्वारा रखे गए तो, उनके परिवारों में खुशी की लहर फैल गई थी। लेकिन आए दिन वेतन का रोना कंपनी रोकर कर्मचारियों को टरकाती रहती है।
      मौजूदा समय में हालत यह है कि, विगत 2 माह से इन संविदा कर्मियों को वेतन के नाम पर एक पैसा नहीं दिया गया है। कर्मचारियों ने नाम ना छापने का अनुरोध करते हुए SK India news को बताया की कंपनी के सुपरवाइजर एसपी शर्मा से जब वेतन के लिए यह लोग बात करते हैं तो, वह साफ जवाब नहीं देते।
      इस बारे में जब एसपी शर्मा के मोबाइल नंबर 8172 923930 पर बात करने का कई बार प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल उठता नहीं या आउट ऑफ कवरेज एरिया बताता है। कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों से मामले में दखल देकर बकाया वेतन तत्काल भुगतान कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ