छुट्टा जानवर बने नागरिकों की परेशानी का सबब।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में  छुट्टा आवारा जानवर फसलों को ही नहीं नुकसान पहुंचा रहे बल्कि अब इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
       आपको बता दें कि, विगत दिनों खेतों में खड़ी फसल चल रहे जानवर को हांकने गये  एक 30 वर्षीय युवक पर आवारा सांड ने हमला कर दिया हमले के लगभग 20 दिन बाद घायल युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक वाहन चालक को आवारा सांड ने उस समय पटक पटक कर अधमरा कर दिया जब वह वाहन खड़ा करके वापस लौट रहा था।
       हालांकि प्रशासन द्वारा जिला पंचायतों के माध्यम से स्थाई पशु आश्रय स्थल वहीं कुछ ग्राम पंचायतों द्वारा अस्थाई गौशालाओं का निर्माण कराया गया है। लेकिन यह गौशालाए जानवरों की तादाद के हिसाब से काफी कम पड़ गई हैं। लिहाजा आवारा पशुओं से अभी भी आम जनता को पूरी तरह निजात नहीं मिला है, अभी भी बड़ी तादाद में आवारा जानवर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और किसान जब उन्हें खदेडने जाते हैं तो आवारा पशु उन पर हमला बोल देते हैं।
       इसका एक उदाहरण कोतवाली क्षेत्र के इमामगंज मजरे खैरहना में देखने को मिला जबकि 30 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र मोहम्मद शैद अपने खेतों में चर रहे एक सांड को खदेडने गये तो पलट कर सांड ने उस पर हमला बोल दिया और उसे पटक-पटक कर नुकीली सींगो से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
      परिजन उसे घायल अवस्था में लाएं और स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया। लेकिन अर्थ आभाव के कारण आगे उसका इलाज नहीं करा सके। ग्रामीणों ने बताया कि, घटना के लगभग  20 दिन बाद मोहम्मद जैद की मौत हो गई है।
       इसी तरह कस्बा महराजगंज के रहने वाले अमर सिंह 35  वाहन चलाने का काम करता है। 2 दिन पहले जसवंतरी देवी मंदिर परिसर में  वह वाहन खड़ा करके वापस लौटने लगा तो छुट्टा घूम रहे आवारा सांड ने पीछे से उसके ऊपर हमला बोल दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। अमर सिंह के शोर मचाने पर आसपास के लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े सांड को भगाया। तब जाकर जान बची।
       इस प्रकार की तमाम घटनाएं क्षेत्र में घट चुकी हैं। रोड दुर्घटना में तो जानवरों से टकराने की घटनाएं अनगिनत हुई है। यह आवारा छुट्टा जानवर आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं क्षेत्र के लोगों जमुना विधायक, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, भारतीय किसान यूनियन के नेता राम सुमिरन यादव ,प्रगतिशील किसान शिवाकांत द्विवेदी, रिटायर्ड एडीओ पंचायत तथा बड़े किसान रामप्यारे सिंह आदि ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि, अभी भी छुट्टा घूम रहे बड़ी तादाद में गोवंश के लिए नई गौशालाएं खुलवा कर उनको उस में रखा जाए, अन्यथा किसान जनआंदोलन छेड़ने को विवश होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ