युवक ने की जहर खाकर खुदकुशी पत्नी ने लगाया ससुराली जनों पर उत्पीड़न का आरोप।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
  बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामखैर हनी में एक 25 वर्षीय युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।  मृतक की पत्नी, पूर्णिमा दीक्षित द्वारा अपने सास ससुर व देवर, देवरानी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
      आपको बता दें कि, मृतक की पत्नी का कहना है कि, उसके ससुराली जन आए दिन उसको तथा उसके पति विशाल दीक्षित के साथ मारपीट किया करते थे और तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। अपने ही परिवार वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विशाल ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
      जबकि इसके विपरीत विशाल के परिवार वालों का कहना है कि, विशाल व उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद हुआ करता था। जिससे वह काफी परेशान रहता था। वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि, जब उसके मायके वालों को उनके पति विशाल के जहर खाने का पता लगा तो, आनन-फानन में आकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले गए, विशाल के माता-पिता और घर वालों का विशाल को अस्पताल ले जाना भी गवारा नहीं हुआ। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया था जहां उसकी मौत हो गई।
      मामले में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ