महराजगंज के ब्लॉक सभागार में हंगामें के बीच संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लाक महराजगंज में खराब मौसम और दिन भर हुई वर्षा के बावजूद क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में 53 में से 41 ग्राम प्रधान और 70 में से 52 क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा तीन जिला पंचायत सदस्य वा उनके प्रतिनिधि पहुंचे। अधिकारियों में पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग ,कृषि विभाग जैसे विभागों के 17 प्रतिनिधि शामिल हुए।
        आपको बता दें कि, क्षेत्र पंचायत सदस्य समिति की बैठक  मे मौजूद सभी लोगों ने संकल्प लिया कि, विकास योजनाओं में और तेजी लाकर आगामी मार्च माह तक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम किया जाएगा। बैठक में मुख्य मुद्दा प्रधानमंत्री कृषक सम्मान योजना की फीडिंग में हो रही गड़बड़ी तथा आवारा छुट्टा पशुओं की बजह से क्षेत्र के किसानों के लिए हो रही दिक्कतों का मामला भी प्रमुखता से गूंजा। बैठक में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष हरिकरन सिंह गुड्डू ने मांग की वर्तमान क्षेत्र पंचायत समिति के कार्यकाल के अंत तक क्षेत्र पंचायत द्वारा प्रत्येक ग्राम सभा में कोई एक ना एक उल्लेखनीय विकास कार्य कराया जाए।
       बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के ना शामिल होने के अलावा पदेन सदस्यों में विधायक सांसद  या उनके प्रतिनिधियों के न पहुंचने पर भी सदन में चर्चा सुनी गई। ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में  बीडीओ प्रवीण कुमार पटेल  ने कार्य योजना प्रस्तुत किया और यह भी बताया कि, मनरेगा कार्यक्रम के तहत 2 लाख 32 हजार 710 मानव दिवस का लक्ष रखा गया था। जिसमें अब तक 1लाख बीस हजार 275 मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। यह 51ं64% है। इसमें 3000 का लक्ष्य और जोड़ दिया गया है। 
     बैठक में आशा जताई गई कि, आगामी मार्च समाप्त होने तक 70% का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। इसी प्रकार वित्तीय खर्च 705.88 लाख निर्धारित किया गया था। जिसमें 299.49 लाख खर्च किए जा चुके हैं। यह प्रतिशत 42.43 ही खर्च हुआ है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से विशेष रूप से अपील की कि, ग्रामीण क्षेत्र के कल्याण की योजना में लोग बढ़-चढ़कर सहयोग दें।
       इसी क्रम में एडीओ समाज कल्याण अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि, समाज कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक में चलाई जा रही। योजनाओं में वृद्धावस्था पेंशन के 3981 विधवा पेंशन के 1371 दिव्यांग जनों में 488 लोगों को पेंशन ने दी जा रही हैं। बावजूद इसके कोई पेंशन का पात्र लाभार्थी  छूट गया हो तो, नियमानुसार आवेदन दे सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि, सामूहिक विवाह योजना के तहत दो किस्तों में 40 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। संचालन कर रहे ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार अवस्थी ने बताया कि, चालू वित्तीय वर्ष में ब्लॉक को प्रधानमंत्री आवास के 10 आवासों का लक्ष्य मिला था। जिन्हें पूर्ण कर लिया गया है।
         मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत तहसील से 5 लोगों को  प्रस्तावित किया गया था जिनमें तीन के आवास पूर्ण हो चुके हैं। इसी क्रम में शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि, ब्लॉक में 116 प्राथमिक और 33 उच्ची कृत विद्यालय हैं साथ ही 46 विद्यालयों का कायाकल्प किया जा चुका है। ग्राम प्रधान सहयोग करें तो अधिक से अधिक विद्यालयों का कायाकल्प हो सकता है। इस पर प्रधान हंगामा काटने लगे अलीपुर प्रधान प्रतिनिधि रविराज सिंह ने और कुसमरा के प्रधान शिवकुमार मौर्य ने आरोप लगाया कि, शिक्षा विभाग अपनी ओर से एक पैसा नहीं देता बल्कि जो पैसा ग्राम पंचायतों के विकास निधि में आता है उसी से विद्यालयों का भी काम किया जाता है। अच्छा होगा कि, शिक्षा विभाग कायाकल्प के लिए अपनी ओर से पैसा दे।
        बैठक में पशुधन विभाग के डॉ एके कनौजिया ने बताया कि, आवारा पशुओं के लिए इस  ब्लॉक क्षेत्र में 4 गौशाला बनाई गई है। आवारा पशुओं को इनमें रखा जा सकता है इस पर भी हंगामा मचा। डोमापूर ग्राम प्रधान राजकुमार विश्वकर्मा हलोर ग्राम प्रधान संत कुमार चौधरी, बीडीसी महेश प्रसाद उर्फ पप्पू आदि ने कहा कि, आवारा पशुओं के लिए बनवाए गए गौशाला पर्याप्त नहीं हैं। कम से कम 4 और गौशाला बननी चाहिए। क्योंकि अभी भी सैकड़ों की तादाद में आवारा गोवंश  किसानों की फसलें नष्ट कर रहे हैं। इस पर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने सब को शांत कराते हुए कहा कि, उनकी इस मांग को जिला मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा।
       सबसे बड़ा मुद्दा रहा प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना के तहत जब कृषि विशेषज्ञ भूरी सिंह ने अपने विभाग की उपलब्धियां व योजनाये गिनानी शुरू की ग्राम प्रधान शिवकुमार मौर्या, सत्रोहन लोधी, संत कुमार चौधरी ,उमेश सविता आदि ने आरोप लगाया कि, किसान जब रजिस्ट्रेशन कराने के लिए क्रषि विभाग के केंद्रों पर जाता है तो, जबरदस्ती उस पर भारी मात्रा में जिप्सम खरीदने का दबाव डाला जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि, बहुत से नामों को गलत फीडिंग की वजह से खाता किसी का और पैसा किसी के खाते में जा रहा है। पीड़ित किसान यहां से लेकर रायबरेली तक के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिल रही है।
       ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, राज्य एवं वित्त आयोग से इस वक्त 14वें वित्त आयोग में कोई धनराशि नहीं मिली है। बल्कि पीछे वित्तीय वर्ष के ₹62 लाखमें से 28 लाख 67 हजार रुपए इस सत्र में खर्च किए जा चुके हैं। लगभग 34 लाख शेष पड़ा है। इसी बात पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष हरिकरन सिंह गुड्डू ने मांग की वर्तमान क्षेत्र पंचायत समिति कार्यकाल के दौरान क्षेत्र पंचायत के प्रत्येक ग्राम पंचायत में ब्लॉक द्वारा एक एक काम अवश्य कराया जाना चाहिए। जिस पर प्रमुख ने आश्वस्त किया कि, वह 70 बीडीसी सदस्यों व 53 ग्राम सभाओं के लिए कोई न कोई रास्ता निकालेंगे।
      इसके अलावा बैठक में सीएचसीअधीक्षक डॉ राधाकृष्णन, पुलिस विभाग की ओर से उप निरीक्षक जमुना प्रसाद तिवारी ,पूर्ति विभाग की ओर से पूर्ति निरीक्षक हरख बहादुर सिंह, बाल विकास परियोजना की ओर से मुख्य सेविका केस कुमारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी बातें रखी। बैठक में किसी जिला स्तरीय अधिकारी के अलावा सांसद ,विधायक या उनके प्रतिनिधियों के ना पहुंचने पर भी चिंता जताई गई।
      ब्लॉक सभागार महराजगंज में लगभग 3 घंटे चली बैठक में ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने सभी सदस्यों को नववर्ष की बधाई देते हुए, उनसे आगामी वित्तीय वर्ष के लिये विकास कार्यों के प्रस्ताव ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी,   प्रधान सलेथू जयप्रकाश साहू, प्रधान कैर गंगाराम, प्रधान प्रतिनिधि पुरासी गंगासागर पांडे, प्रधीन मुरैनी रामबरन यादव, प्रधान राघवपुर श्री कृष्ण, प्रधान सुल्तानपुर राम सजीवन प्रधान जमरवां बसकटा चंद्रावती आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ