पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की चार लोगों ने कर दी धुनाई उपचार जारी।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गांव धूंगामठ मजरे बघेल में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की चार लोगों ने मिलकर जमकर धुनाई कर दी। गंभीर रूप से घायल उसे सीएचसी लाया गया। मामले में पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
        आपको बता दें कि, गांव के रहने वाले तेज बहादुर 50 पुत्र चंद्रपाल ने आरोप लगाया है कि, उसकी और राम मिलन के बीच में पुरानी रंजिश चल रही है। आज वह खेतों की ओर जा रहा था तभी घात लगाकर बैठे राममिलन उसके लड़के अर्जुन पत्नी राजकुमारी एक अन्य व्यक्ति लोहान पुत्र मनी जो लाठी-डंडों से लैस थे। अचानक उस पर हमला बोल दिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
      घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। चारों लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
       कोतवाल अरूण कुमार सिंह का कहना है कि, मामला संज्ञान में है विवेचना कर अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ