रायबरेली की डीएम शुभ्रा सक्सेना ने जारी किया नया आदेश।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
 रायबरेली: खराब मौसम और पिछले 36 घंटों से हो रही फुसफुसाहट भरी बारिश तथा ठंड को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को 18 जनवरी को बंद करने का आदेश जारी किया है।
      आपको बता दें कि, जिले की मुखिया तेज तर्रार डीएम शुभ्रा सक्सेना ने पिछले 36 घंटों से हो रही फुसफुसाहट भरी बारिश तथा खराब मौसम व भीषण ठंड को दृष्टिगत रखते हुए 18 जनवरी 2020 को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं तथा 19 को रविवार होने के चलते अब 20 जनवरी 2020 को विद्यालय अपने नियमित समय पर खुलेंगे। उक्त जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ